Saturday, June 13, 2026
Google search engine
HomeWeatherबरेली में मौसम ने ली अचानक करवट, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से...

बरेली में मौसम ने ली अचानक करवट, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, होली मिलन कार्यक्रम प्रभावित

बरेली में मौसम ने ली अचानक करवट, तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, होली मिलन कार्यक्रम प्रभावित

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। रविवार को बरेली में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई, लेकिन दोपहर तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी।

करीब दोपहर 12:30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कड़कड़ाती बिजली के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी धीमी रफ्तार से चलना पड़ा।

होली मिलन समारोहों पर पड़ा असर

मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर शहर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। कई स्थानों पर चल रहे होली मिलन समारोह और टेंट के नीचे आयोजित कार्यक्रम आंधी और बारिश के कारण बीच में ही रोकने पड़े। आयोजकों को टेंट और अन्य सामान सुरक्षित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुरक्षित जगहों की तलाश में भागे लोग

तेज बारिश और आंधी के चलते सड़क पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री भीगने से बचने के लिए फ्लाईओवर, दुकानों की छतों और अन्य सुरक्षित स्थानों के नीचे खड़े दिखाई दिए। कई इलाकों में बारिश के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विभाग के आंचलिक केंद्र के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बादलों और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments