Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबरेली में SIR अभियान की रफ्तार धीमी:

बरेली में SIR अभियान की रफ्तार धीमी:

बरेली में SIR अभियान की रफ्तार धीमी:

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

34 लाख मतदाताओं में से मात्र 46.53% फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा, 2.83 लाख नाम 2003 की सूची में नहीं मिले

यूपी /बरेली जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं है। चार नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान चार दिसंबर तक चलेगा, लेकिन बुधवार दोपहर तक कुल मतदाताओं के मात्र 46.53 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का ही डिजिटाइजेशन हो पाया है। जिले में वर्तमान मतदाता संख्या 34 लाख है।

15.84 लाख मतदाताओं के फॉर्म बीएलओ के पास लौटे

जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 15.84 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र बीएलओ को वापस मिल चुके हैं। वहीं, 18.21 लाख मतदाताओं के फॉर्म अभी प्राप्त नहीं हुए हैं, जिससे अभियान की गति प्रभावित हो रही है।

2.83 लाख मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में नहीं मिले

एसआईआर सर्वे के दौरान 2.83 लाख मतदाताओं या उनके सगे-संबंधियों के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाए गए। यह संख्या कुल मतदाताओं का लगभग 8.31% है। प्रशासन के अनुसार इन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है क्योंकि 2003 की लिस्ट में उनके माता-पिता का नाम भी दर्ज नहीं है।

अंतिम प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्रों के सत्यापन और अनंतिम सूची तैयार होने के बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, और यदि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करते हैं, तब उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

जवाब न देने वाले मतदाताओं का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मीरगंज विधानसभा सबसे आगे

डिजिटाइजेशन कार्य में मीरगंज विधानसभा क्षेत्र 55.57% प्रगति के साथ शीर्ष पर है।
वहीं फरीदपुर, बरेली कैंट और बरेली नगर विधानसभा क्षेत्र सबसे पीछे चल रहे हैं।

बीएलओ को नहीं मिले 1.23 लाख मतदाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान 1,23,421 मतदाता अपने घर पर नहीं मिले।

इनमें से 46,992 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष मतदाता दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए या अनुपस्थिति में मिले।

पार्षदों ने एसआईआर में मदद का भरोसा दिया

शहरी क्षेत्रों में फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए डीएम ने ईआरओ, एईआरओ और नगर निगम पार्षदों के साथ बैठक की।
पार्षदों ने समस्याएं साझा कीं और अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।

सूफी टोला में कैम्प लगाकर फॉर्म भरवाए

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सूफी टोला वार्ड के कसाई टोला व काजी टोला में कैंप लगाया गया, जहां मुस्लिम मजलिस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग दिया।

इस अवसर पर राजू, हबीब अंसारी, शमीम कुरैशी, बिलाल, कर्म, बबलू अब्बासी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष आतीक करम इदरीसी ने कहा कि संगठन द्वारा एसआईआर के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments