Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomePolticalबारादरी पुलिस का बड़ा एक्शन: गंगापुर में चल रहे सट्टे के अड्डे...

बारादरी पुलिस का बड़ा एक्शन: गंगापुर में चल रहे सट्टे के अड्डे पर छापा, 9 गिरफ्तार फरार सट्टा माफिया तन्नू और अर्जुन की तलाश तेज

बारादरी पुलिस का बड़ा एक्शन: गंगापुर में चल रहे सट्टे के अड्डे पर छापा, 9 गिरफ्तार फरार सट्टा माफिया तन्नू और अर्जुन की तलाश तेज

फिरोज खान भास्कर टुडे
रिपोर्ट-राजेश सिंह

पुलिस की सटीक कार्रवाई से गंगापुर इलाके में हड़कंप, मौके से नकदी, सट्टा पैड, कैलकुलेटर और चौकियां बरामद थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की टीम को मिली बड़ी सफलता

बरेली-शहर में सट्टे के अवैध कारोबार पर बारादरी पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार देर रात थाना बारादरी की टीम ने गंगापुर इलाके में किराए के मकान में चल रहे सट्टे के अड्डे पर जबरदस्त छापा मारा। पुलिस ने मौके से 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जबकि सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू और अर्जुन उर्फ पोपी फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15,910 रुपये नकद, सट्टा पैड, कैलकुलेटर, स्केल और चौकियां बरामद कीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगापुर की एक गली में किराये के मकान में अंदर से बंद कमरों में सट्टा खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर रेड मारी तो अंदर बैठे लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाकिब, बाबूलाल, गुलफाम, मौसिम, श्याम, शिवकुमार, प्रेम कुमार, देवीराम और कल्लूराम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मकान को तन्नू ने विशेष रूप से सट्टा संचालन के लिए किराए पर लिया था और रोज शाम से देर रात तक यहां सट्टा खिलवाया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य सट्टा सरगना जगमोहन उर्फ तन्नू के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर, जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसका साथी अर्जुन उर्फ पोपी भी कई बार जेल जा चुका है।

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने कहा,“हमारा स्पष्ट संदेश है — सट्टा, जुआ या किसी भी अवैध गतिविधि में लिप्त लोगों के लिए अब बरेली में कोई जगह नहीं है। शहर को अपराध मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश उपाध्याय, योगेश लोहकना, हेड कांस्टेबल आशीष प्रताप सिंह, बलवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, हरेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह और जय कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

वहीं, फरार सट्टा माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments