Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबिल्बा नैनीताल रोड पर प्रजापति हॉस्पिटल का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी...

बिल्बा नैनीताल रोड पर प्रजापति हॉस्पिटल का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी नई गति

बिल्बा नैनीताल रोड पर प्रजापति हॉस्पिटल का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी नई गति

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। बिल्बा नैनीताल रोड स्थित प्रजापति हॉस्पिटल का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधा की नई दिशा प्रदान की। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सर्वेश कुमार (MBBS, जनरल सर्जन), एम.डी. डॉ. जया, मैनेजर वसीम सहित पूरी मेडिकल टीम की उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति हॉस्पिटल का संचालन अनुभवी एवं संवेदनशील चिकित्सकों की देखरेख में होगा, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। हॉस्पिटल की टीम ने भरोसा दिलाया कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी स्टाफ और समर्पित सेवा भाव के साथ मरीजों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर टी.एम.जेड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष और अधिवक्ता रोशनी ख़ान ने प्रजापति हॉस्पिटल के उद्घाटन पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की काबिलियत, उनकी संवेदना और समाज के प्रति समर्पण से निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी।

प्रजापति हॉस्पिटल का शुभारंभ बरेली के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता को उपचार के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments