Home Poltical बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने किया नामांकन

बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने किया नामांकन

0

 

बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने किया नामांकन

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिससे इस नामांकन को लेकर पार्टी में व्यापक समर्थन साफ नजर आया।

नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नितिन नबीन के समर्थन में प्रस्ताव पत्र दिया गया, जिसे बीजेपी संसदीय बोर्ड ने विधिवत रूप से जमा किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। कल आधिकारिक तौर पर बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में इस नामांकन को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version