बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम: फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन
रिपोर्ट राजेश सिंह
बरेली।जनपद बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित पशुधन मंत्री की बैठक उस समय शोकसभा में बदल गई, जब फरीदपुर से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैठक के दौरान ही उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।
तत्काल प्रशासन की मदद से उन्हें मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।
डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। खास बात यह है कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वे दूसरी बार फरीदपुर से विधायक चुने गए थे और जनता के बीच सरल स्वभाव व सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे।
