Home Poltical भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दो नामजद पर...

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज

0
11 माह में अपना फूड पार्क कोर्ट बना ना पार्किंग,विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

मीरानपुर कटरा। नगर के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष सैय्यद नदीम अली को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित नेता ने थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, भाजपा नेता सैय्यद नदीम अली ने बताया कि मोहल्ला मुगलान निवासी मो. साजिद अली आए दिन शराब के नशे में उनके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करता है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है।

जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी साजिद ने उन्हें धमकाया। इसके कुछ समय बाद उसके साथी बिट्टू उर्फ फराज, निवासी किला बरेली, ने भी फोन पर कॉल करके उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा नेता ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से वह और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेता को खुलेआम धमकियां मिलना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version