Sunday, May 24, 2026
Google search engine
HomeBareillyमई क्वीन 2026 की विजेता बनीं आद्या सिंह, बरेली क्लब में सजी...

मई क्वीन 2026 की विजेता बनीं आद्या सिंह, बरेली क्लब में सजी ग्लैमर और प्रतिभा की शाम

मई क्वीन 2026 की विजेता बनीं आद्या सिंह, बरेली क्लब में सजी ग्लैमर और प्रतिभा की शाम

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। बरेली क्लब में शनिवार शाम आयोजित “मई क्वीन बॉल-2026” कार्यक्रम में सौंदर्य, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में 20 युवतियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय राउंड से हुई, जिसके बाद रैंप वॉक और टैलेंट राउंड आयोजित किए गए। रैंप पर प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं टैलेंट राउंड में गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से युवतियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कड़े मुकाबले के बाद टॉप-10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इनमें अनुष्का आनंद, हर्षिता नेगी, शीतल सिंह, कविता थापा, आद्या मिश्रा, महिमा सिंह, मानसी भदौरिया, सौम्या विश्वकर्मा, स्नेहा और आद्या सिंह शामिल रहीं।

अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए। जवाबों में आत्मविश्वास और समझदारी के आधार पर निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में आद्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए “मई क्वीन-2026” का ताज अपने नाम किया। अनुष्का आनंद पहली रनर अप और श्वेता सिंह दूसरी रनर अप रहीं।

इसके अलावा विभिन्न विशेष खिताब भी प्रदान किए गए। आद्या मिश्रा को “मिस फोटोजेनिक”, ऐश्वर्या राय को “मिस रैंप वॉक”, हर्षिता नेगी को “मिस टैलेंटेड”, मानसी भदौरिया को “मिस फैशन आइकॉन”, महिमा सिंह को “मिस इंटलेक्चुअल”, मोनिका थापा को “मिस चार्मिंग” और उन्नति देवी को “मिस ब्यूटीफुल हेयर” का खिताब मिला।

कार्यक्रम के अंत में पिछले वर्ष की विजेता प्राची और द्वितीय उपविजेता स्नेहा ने नई विजेताओं की ताजपोशी की। इस अवसर पर बरेली क्लब के निदेशक अनंतवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments