Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBareillyमई माह की पुलिस परफॉर्मेंस रैंकिंग जारी, बहेड़ी थाना और उत्तरी क्षेत्र...

मई माह की पुलिस परफॉर्मेंस रैंकिंग जारी, बहेड़ी थाना और उत्तरी क्षेत्र रहे अव्वल

मई माह की पुलिस परफॉर्मेंस रैंकिंग जारी, बहेड़ी थाना और उत्तरी क्षेत्र रहे अव्वल

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। जनपद में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लागू मासिक मूल्यांकन प्रणाली के तहत मई 2026 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। विभिन्न मानकों पर किए गए आकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस क्षेत्रों, सर्किलों और थानों को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मूल्यांकन में जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, विवेचनाओं के निस्तारण, साइबर अपराधों पर कार्रवाई, सीसीटीएनएस एवं सीईआईआर कार्य, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया।

परिणामों में उत्तरी क्षेत्र ने 1799 अंक हासिल कर जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस क्षेत्र बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि सर्किल बहेड़ी 3260 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। थाना स्तर पर बहेड़ी ने 4853 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा शीशगढ़, बारादरी, देवरनियां और शाही थानों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

एसएसपी ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments