Home Uncategorized महत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री...

महत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा पत्र।

0

महत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा पत्र।

सहसंपादक हरीश भाकुनी। हल्द्वानी नैनीताल

*देहरादून/नैनीताल-* आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री ) भावना मेहरा ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग करते हुवे इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने बताया कि परियोजना की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट अध्ययन के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अधिकृत किया जा चुका है प्रस्तावित योजना के तहत रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबा रोप-वे विकसित किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए रानीबाग में 5 हेक्टेयर तथा भीमताल में 5.536 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है उन्होंने कहा कि आगे इस रोप-वे का विस्तार कैंची धाम एवं नैनीताल तक किए जाने का भी प्रस्ताव है जिससे इसकी कुल लंबाई लगभग 20.64 किलोमीटर हो जाएगी यह परियोजना कुमाऊँ क्षेत्र में पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी मेहरा ने कहा कि रोप-वे के निर्माण से भीमताल आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी इससे सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या में कमी आएगी यात्रा समय घटेगा तथा स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से होटल होमस्टे परिवहन हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय व्यवसायों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित एवं पर्यटन विकास को प्राथमिकता देते हुए महत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version