Home Uttar Pradesh मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, जनमानस ने ली शपथ

0

 

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बरेली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, जनमानस ने ली शपथ

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली।

बाल विवाह सभ्य समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है। इसी संदेश के साथ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत जनपद बरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थान पर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय एवं गैरकानूनी कृत्य है, जिसे रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 लागू है। अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह करने, कराने अथवा इसमें सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कठोर दंड का स्पष्ट प्रावधान है।

जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनमानस को बाल विवाह न करने व न होने देने की शपथ दिलाई गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता सत्र और विभागीय सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

महिला कल्याण विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि यदि कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090, 181 अथवा 112 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत (HEW) से रिंकी सैनी (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर), हरविंदर कौर व शेरिन (जेंडर स्पेशलिस्ट) तथा वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक चंचल गंगवार उपस्थित रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version