Home Bareilly *मुख्य विकास अधिकारी ने आज नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अन्तर्गत...

*मुख्य विकास अधिकारी ने आज नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

0

मुख्य विकास अधिकारी ने आज नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

 

डेयरी कॉन्क्लेव में पशुपालकों को दी आधुनिक पशुपालन एवं डेयरी प्रबंधन की जानकारी

 

*नन्द बाबा दुग्ध मिशन से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज-सीडीओ*

 

*मुख्य विकास अधिकारी ने ई-लॉटरी से चयनित 28 लाभार्थियों को वितरित किए चयन पत्र*

सम्पादक धीरू यादव बरेली

बरेली, 05 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने आज विकास भवन स्थित सभागार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए किसानों एवं पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित दुग्ध विकास विभाग/पशुपालन विभाग के माध्यम से नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं प्रारम्भिक बहुउद्देशीय दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का गठन आदि योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि, रोजगार सृजन तथा आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ई-लॉटरी द्वारा चयनित 28 लाभार्थियों (14-महिला एवं 14-पुरुष) को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से लाभ प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

 

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों/विषय विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित पशुपालकों, डेयरी उद्यमियों एवं लाभार्थियों को नन्द बाबा दुग्ध मिशन की योजनाओं, वैज्ञानिक पशुपालन, उन्नत डेयरी प्रबंधन, हरा चारा उत्पादन, पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता संवर्धन, उत्तर-प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2022, बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आधुनिक डेयरी व्यवसाय अपनाने एवं विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

 

डेयरी कॉन्क्लेव में बड़ी संख्या में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, डेयरी उद्यामियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं अन्य लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा उ0प्र0 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाना रहा।

 

इस अवसर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मनमोहन पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी/जिला समन्वयक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, डी.डी.एम. नाबार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र (के.वी.के.) के विषय विशेषज्ञों सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

—————————–

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version