Home Uncategorized यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती शुरू: ऑनलाइन आवेदन 17...

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती शुरू: ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक,जानें

0

यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती शुरू: ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक,जानें

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने का बड़ा मौका खुल गया है। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी करते हुए आवेदन लिंक अपनी वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ऑनलाइन आवेदन से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। बोर्ड ने 3 नवंबर से OTR प्रक्रिया शुरू की थी और अब तक एक लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण करा चुके हैं।

कौन कर सकता है आवेदन जरूरी योग्यता

अभ्यर्थी का हाईस्कूल पास होना अनिवार्य।

पुरुष व महिला दोनों वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

उम्मीदवार उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिसके रिक्त पदों के लिए वह आवेदन करे।

मानसिक या शारीरिक रूप से अयोग्य एवं दिव्यांग व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।

किसी सरकारी/अर्द्धसरकारी/सार्वजनिक उपक्रम में नियमित कार्यरत व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं है।

किसी न्यायालय में आपराधिक मुकदमा लंबित होने पर आवेदन अस्वीकृत होगा।

एक से अधिक पति/पत्नी होने की स्थिति में भी अभ्यर्थी अयोग्य माना जाएगा।

आवेदन शुल्क सामान्य/OBC/EWS : 400 रुपये SC/ST : 300 रुपये

आवेदन संबंधी किसी भी समस्या के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 18009110005 जारी किया है, जो अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।

चयन प्रक्रिया होमगार्ड भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:

1. OMR आधारित लिखित परीक्षा

100 अंकों का प्रश्नपत्र

अवधि 2 घंटे

विषय: सामान्य ज्ञान

2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

3. दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

इसके बाद जिलावार मेरिट सूची जारी की जाएगी। किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की जाएगी।

अतिरिक्त अंक NCC प्रमाणपत्र (A, B, C ग्रेड) – 1 से 3 अंक

आपदा मित्र प्रमाणपत्र – 3 अंक चारपहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस – 1 अंक

सभी प्रमाणपत्र द DigiLocker से अपलोड करना अनिवार्य

होमगार्ड को कितना मिलता है भत्ता?

चयनित होमगार्ड को ड्यूटी पर बुलाए जाने पर प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा देय महंगाई भत्ता भी शामिल होगा।

सबसे अधिक रिक्त पदों वाले टॉप-10 जिले

जिला रिक्त पद

कानपुर नगर 1947
लखनऊ 1371
आगरा 1232
प्रयागराज 1219
हरदोई 1072
वाराणसी 1004
सीतापुर 927
जौनपुर 900
आजमगढ़ 867
अलीगढ़ 853

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है, जो पुलिसिंग एवं सुरक्षा सेवाओं में योगदान देना चाहते हैं। आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version