Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandरामनगर ब्लॉक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त:दिवाली पर भी गंदगी के ढेर,

रामनगर ब्लॉक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त:दिवाली पर भी गंदगी के ढेर,

रामनगर ब्लॉक में सफाई व्यवस्था ध्वस्त:दिवाली पर भी गंदगी के ढेर,

फिरोज खान /यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

ग्राम पंचायतों में फैली बदबू से लोग परेशान

रामनगर (बरेली) एक ओर जहां पूरा देश दिवाली पर सफाई, रोशनी और खुशियों में डूबा रहा, वहीं रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। आलमपुर कोट और मनौना ग्राम पंचायतों में दिवाली के दिन भी गंदगी के ढेर लगे रहे।

सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर से बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का त्योहार का आनंद फीका पड़ गया।

ग्राम पंचायत आलमपुर कोट के मझरा कठौती में दिवाली के मौके पर भी साफ-सफाई नहीं कराई गई। सड़कों पर फैला कूड़ा, नालियों में जमी गंदगी और जलभराव ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दीं।

लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मचारी केवल कागजों पर सफाई दिखा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है।

इसी तरह ग्राम पंचायत मनौना की हालत भी बदतर रही। गांव के निवासी शिवम शंखधार ने बताया कि उनके गांव में कई दिनों से सफाई नहीं हुई है।

गलियों में कचरा जमा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय प्रशासन को विशेष सफाई अभियान चलाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लोग गंदगी और दुर्गंध के बीच दिवाली मनाने को मजबूर हुए।

अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

गांव में सफाई नहीं, प्रशासन लापता दिवाली की खुशियों पर भारी पड़ी गंदगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments