Home Bareilly रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग

रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग

0

रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग

हजारों पुराने बिजली मीटर जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

आग के कारणों की जांच शुरू, आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के रामपुर गार्डन इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखे हजारों पुराने और खराब बिजली मीटर जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

बताया जा रहा है कि यह गोदाम बिजली विभाग द्वारा पुराने और खराब मीटर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग को फैलने से रोक लिया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था, इसलिए आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी विनय कुमार के अनुसार आशंका है कि गोदाम के बाहर पड़े सूखे पत्तों में लगी आग की चिंगारी अंदर तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version