Home Uttar Pradesh राम नवमी पर 27 मार्च को नहीं रहेगा अवकाश, बैंक शाखाएं सामान्य...

राम नवमी पर 27 मार्च को नहीं रहेगा अवकाश, बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी

0

राम नवमी पर 27 मार्च को नहीं रहेगा अवकाश, बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी

बरेली/लखनऊ।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जारी नए परिपत्र के अनुसार 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के अवसर पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। अब इस दिन बैंक की सभी शाखाएं और कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

बैंक के मानव संसाधन प्रबंधन विभाग की ओर से 25 मार्च 2026 को जारी आदेश में बताया गया कि इससे पहले एक परिपत्र के माध्यम से 26 मार्च के साथ 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के बाद इस निर्णय में संशोधन किया गया है।

शासन के आदेश के मुताबिक 27 मार्च 2026 को घोषित राम नवमी का अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत लागू नहीं होगा। इसी कारण बैंक द्वारा पहले जारी अवकाश संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

अब बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि 27 मार्च को प्रदेश की सभी बैंक शाखाएं और कार्यालय नियमित रूप से कार्य करेंगे। साथ ही सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की जानकारी अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तक अवश्य पहुंचाई जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version