Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomePolticalरायबरेली में बजरंग दल नेता का आरोप— सलोन पुलिस ने घर से...

रायबरेली में बजरंग दल नेता का आरोप— सलोन पुलिस ने घर से उठाकर थाने में रजाई ओढ़ाकर की पिटाई

 

रायबरेली में बजरंग दल नेता का आरोप— सलोन पुलिस ने घर से उठाकर थाने में रजाई ओढ़ाकर की पिटाई

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद मौर्य ने सलोन थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद मौर्य का कहना है कि पुलिस बीती रात करीब 12 बजे उनके घर पहुंची और उन्हें जबरन घसीटते हुए थाने ले गई।

आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और गालियां दीं। विनोद मौर्य के अनुसार, थाने ले जाकर उन्हें रजाई ओढ़ाकर पीटा गया ताकि बाहर से चोट के निशान दिखाई न दें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा— “बहुत बड़े हिंदूवादी नेता बनते हो।”

बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक अदालती आदेश की तामील कराए जाने से जुड़ा हुआ है। हालांकि, विनोद मौर्य का दावा है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना और कानूनन प्रक्रिया का पालन किए यह कार्रवाई की।

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और सच्चाई क्या सामने आती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments