Home Poltical राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन, त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर सम्पन्न हुआ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन, त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर सम्पन्न हुआ चेंज ओवर कार्यक्रम

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन, त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर सम्पन्न हुआ चेंज ओवर कार्यक्रम

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री की ओर से किया स्वागत, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बरेली, 04 नवम्बर। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बरेली आगमन हुआ, जहाँ त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर उनका चेंज ओवर कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न किया गया।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की ओर से पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान बरेली प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पूरा कार्यक्रम गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन से बरेली प्रशासन और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version