रेडियो सप्ताह में श्रोताओं से रूबरू हुआ आकाशवाणी बरेली का कारवां
रिपोर्ट सत्य प्रकाश
बरेली।
आकाशवाणी बरेली द्वारा मनाए जा रहे रेडियो सप्ताह के दूसरे दिन आकाशवाणी और श्रोताओं के बीच आत्मीय मिलन का सुंदर दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आकाशवाणी बरेली की टीम बरेली जंक्शन पहुंची, जहां श्रोताओं से सीधे संवाद किया गया।
टीम में आकाशवाणी बरेली के असाइनी उद्घोषक देवेन्द्र रावत और प्रदीप मिश्रा भी शामिल रहे। इस दौरान कार्यक्रम प्रमुख ने श्रोताओं से आकाशवाणी बरेली के प्रति उनके लगाव, पसंदीदा कार्यक्रमों और भविष्य में किस तरह के कार्यक्रमों की अपेक्षा है, इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
श्रोताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने सुझाव और विचार साझा किए। इस अवसर पर गरीब भाई, नासिर भाई, अनोखे लाल मौर्य, हसीन, विक्की भारद्वाज, सूरज सहित अनेक श्रोता मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि रेडियो सप्ताह के अंतर्गत इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रम पूरे सप्ताह विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रोताओं से सीधा जुड़ाव और मजबूत किया जा


