Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshलखनऊ: भाजपा कार्यालय में अहम बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव और पीएम मोदी...

लखनऊ: भाजपा कार्यालय में अहम बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव और पीएम मोदी के दौरे पर हुआ मंथन

लखनऊ: भाजपा कार्यालय में अहम बैठक संपन्न, पंचायत चुनाव और पीएम मोदी के दौरे पर हुआ मंथन

संपादक/धीरेंद्र सिंह 

लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी बैठक में शामिल हुए।

इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री—केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक—भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठनात्मक रणनीति पर मंथन हुआ।

इसके अलावा 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर भी बैठक में अहम विचार-विमर्श किया गया। पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम, व्यवस्थाओं और संगठन की भूमिका को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया।

भाजपा नेतृत्व ने पंचायत चुनाव और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरी मजबूती के साथ तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments