Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshलाल निशान मिटाने वालों पर सख्ती, नगर निगम का बुलडोजर चला —...

लाल निशान मिटाने वालों पर सख्ती, नगर निगम का बुलडोजर चला — सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज

लाल निशान मिटाने वालों पर सख्ती, नगर निगम का बुलडोजर चला — सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई तेज

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बुलडोजर अभियान चलाया। इस दौरान उन दुकानों पर सबसे पहले कार्रवाई की गई, जिन पर पहले से लगाए गए सरकारी लाल निशान को दुकानदारों ने मिटा दिया था। अधिकारियों ने इसे सरकारी कार्य में बाधा मानते हुए ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाई और साफ कर दिया कि सरकारी चिन्ह के साथ छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, यह अभियान मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के दूसरे चरण के तहत चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा से कोहाड़ापीर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए इस मार्ग पर करीब 50 से 55 अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया है। मंगलवार को मजार के पास स्थित अवैध दुकानों को गिराकर अभियान की शुरुआत की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।

नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सरकारी निशान मिटाने या अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments