Home Uncategorized लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी 2025’

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी 2025’

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी 2025’

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

हजारों पुलिसकर्मी दौड़े एकता के लिए

बरेली, 31 अक्टूबर 2025। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बरेली में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों पुलिसकर्मियों, पीएसी जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

यह दौड़ पुलिस लाइन बरेली से शुरू होकर गांधी उद्यान तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एएसपी शिवम आशुतोष, एएसपी सोनाली मिश्रा, सीओ सिटी आशुतोष शिवम और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव सहित बरेली पुलिस के हजारों अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाकर देश में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश दिया।

एडीजी रमित शर्मा बोले सरदार पटेल के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत

एडीजी रमित शर्मा ने कहा,

“सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और उनके योगदान से भारत की एकता मजबूत हुई। उन्होंने जिस निष्ठा और दृढ़ता से रियासतों को एकजुट किया, वही भावना आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को समाज में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि यही सरदार पटेल की सच्ची श्रद्धांजलि है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा ‘रन फॉर यूनिटी’ एक विचार है, सिर्फ दौड़ नहीं

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा,
“रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक विचार है — जो हमें जोड़ता है, तोड़ता नहीं। यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई शक्ति हमें विभाजित नहीं कर सकती।”

उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में एकता और राष्ट्रीय समरसता के मूल्यों को अपनाएं।

एसएसपी अनुराग आर्य बोले बरेली पुलिस हर पल देश की एकता के लिए समर्पित

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा,

“बरेली पुलिस देश की एकता, अमन और भाईचारे के लिए हर पल समर्पित है। हर पुलिसकर्मी सरदार पटेल की तरह दृढ़ निश्चयी और राष्ट्रहित में समर्पित बने, यही इस आयोजन का उद्देश्य है।”

अधिकारियों और जवानों ने ली ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में सभी अधिकारियों, जवानों और प्रतिभागियों ने ‘राष्ट्रीय एकता शपथ’ भी ली। सभी ने देश की अखंडता, एकता और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का प्रण लिया।

जनभागीदारी ने बढ़ाया आयोजन का महत्व

“रन फॉर यूनिटी 2025” में केवल पुलिस बल ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी उत्साही भागीदारी देखने को मिली।

शहर के स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन से शुरू हुई यह दौड़ गांधी उद्यान पहुंचकर समाप्त हुई, जहां देशभक्ति गीतों और नारों के बीच प्रतिभागियों ने एकता का संदेश दिया।

सरदार पटेल भारत की एकता के प्रतीक एडीजी रमित शर्मा ने कहा,

“सरदार पटेल के विचार हर भारतीय के दिल में जीवित हैं। उन्होंने जो संदेश दिया ‘देश सबसे पहले’, वही हमारे हर कदम की प्रेरणा है। इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करना है।”

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा गूंजा पूरे बरेली में

‘रन फॉर यूनिटी 2025’ के दौरान बरेली की सड़कों पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे गूंज उठे।

हर प्रतिभागी के चेहरे पर गर्व, अनुशासन और देशप्रेम की झलक थी। यह आयोजन न केवल सरदार पटेल को श्रद्धांजलि था, बल्कि यह संदेश भी कि भारत की ताकत उसकी एकता में है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version