Home Poltical न्यायालय का भी आदेश फिर भी बेअसर!विधवा की पुकार (एसएसपी साहब)इन्साफ दिलाओ

न्यायालय का भी आदेश फिर भी बेअसर!विधवा की पुकार (एसएसपी साहब)इन्साफ दिलाओ

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

न्यायालय का भी आदेश फिर भी बेअसर!विधवा की पुकार (एसएसपी साहब)इन्साफ दिलाओ

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

आधा दर्जन साथियों के साथ तोड़ा गेट का ताला, मांगे 10 लाख रुपये!

न्यायालय और उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई ठप, महिला बोली “पुलिस सैटिंग के कारण नहीं मिल रहा इंसाफ”

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब विधवा महिला की जमीन भी उनके निशाने पर है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलापुर में रहने वाली कुशमीत कौर, पत्नी स्वर्गीय गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी बरेली और थाना इज्जतनगर को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप है कि सोहेल खान, अमित शर्मा, विजित गुप्ता, अशफाक अहमद, ईशाक अहमद और सईद अहमद समेत आधा दर्जन लोगों ने उसके प्लॉट (गाटा संख्या 4 और 5) पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, इन लोगों ने गेट का ताला तोड़कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और महिला को धमकी दी

“अगर अपना प्लॉट चाहिए तो 10 लाख रुपये दो, वरना गाड़ी से कुचल देंगे!”

2004 में खरीदी थी जमीन, पति की मौत के बाद वही बना सहारा

कुशमीत कौर ने बताया कि वर्ष 2004 में 200 मीटर का यह प्लॉट खरीदा गया था, जो उसके पति की मौत के बाद जीवनयापन का एकमात्र सहारा है। महिला ने जब निर्माण कार्य शुरू कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कब्जा कर लिया और उसे धमकाने लगे।

जांच में आरोपियों की पोल खुली फिर भी कार्रवाई नहीं

प्रार्थिनी ने बताया कि उपजिलाधिकारी बरेली ने 29 मई 2018 और 6 सितंबर 2025 को जांच रिपोर्ट में साफ लिखा कि जिन गाटा संख्याओं
(1, 2 और 3) पर आरोपी अपना हक बता रहे हैं, वह जमीन 1982 में ही बेची जा चुकी थी।

इसके बावजूद आरोपी उसी की आड़ में गाटा सं. 4 व 5, यानी कुशमीत कौर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला का कहना है कि थाना इज्जतनगर में आरोपियों की सैटिंग होने के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

न्यायालय का भी आदेश — फिर भी बेअसर!

महिला ने यह भी बताया कि न्यायालय सीडी बरेली ने 31 मई 2025 को उसके पक्ष में आदेश दिया, जिसमें साफ लिखा गया कि आरोपियों को उसके प्लॉट में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना है।
इसके बावजूद आरोपियों ने खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए गेट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, दोषियों की गिरफ्तारी की माँग

प्रार्थिनी कुशमीत कौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि

“उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट और न्यायालय के आदेश के आधार पर कब्जा दिलाया जाए,
और सोहेल खान, अमित शर्मा, विजित गुप्ता, अशफाक अहमद, ईशाक अहमद, पारूल मिश्रा, सईद अहमद व अमित अवस्थी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।”

महिला डरी-सहमी, कहा अब जान का भी खतरा

कुशमीत कौर ने बताया कि भूमाफिया गैंग लगातार उसका पीछा कर रहा है और उसे धमकी दी गई है कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो “जान से हाथ धोना पड़ेगा।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version