विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लक्ष्य पूरे करने में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी
रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी समय में विभागों के नए लक्ष्य तय होने वाले हैं, इसलिए सभी अधिकारी अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर लें। जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें कार्य में सुधार करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन स्तर पर जिन योजनाओं की नियमित समीक्षा होती है, उनमें प्रगति बेहतर रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद


