Home Poltical शादी से मुकरा प्रेमी प्रेमिका ने खाया नशीला पदार्थ ,अस्पताल में हालत...

शादी से मुकरा प्रेमी प्रेमिका ने खाया नशीला पदार्थ ,अस्पताल में हालत गंभीर

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

शादी से मुकरा प्रेमी प्रेमिका ने खाया नशीला पदार्थ ,अस्पताल में हालत गंभीर

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/हैदर अली

बरेली। प्यार के रिश्ते में मिला धोखा कभी-कभी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आठ साल तक शादी का सपना दिखाने वाले युवक ने जब शादी से इंकार किया, तो आहत युवती ने प्रेमी के घर के बाहर ही जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही एक युवक से युवती के पिछले आठ साल से प्रेम संबंध थे। युवक ने शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इसी बीच वह दुबई कमाने चला गया, और कुछ समय पहले वापस लौटा। लौटने पर जब युवती ने शादी की बात की तो युवक ने दहेज में 10 लाख रुपये और स्पोर्ट्स बाइक की मांग रख दी।

युवती के परिजनों ने जब यह मांग पूरी करने से इनकार किया तो युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया। शनिवार को युवती जब प्रेमी के घर शादी की बात करने पहुंची तो वहां उसकी प्रेमी की मां से झड़प हो गई, जिसने कथित तौर पर युवती को घर से निकाल दिया।

अपमान और निराशा से टूटकर युवती ने वहीं प्रेमी के दरवाजे पर जहर खा लिया। कुछ ही देर में वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया।

पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपी युवक आठ साल से शादी का वादा कर बहन का शोषण करता रहा है। उन्होंने कहा कि अब परिवार आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

> धोखे का दर्द — जिस प्यार पर यकीन किया, वही ज़हर बन गया!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version