Home हल्द्वानी नैनीताल शासन को भेजे जाने हेतु कुमाऊँ आयुक्त ने सिंचाई विभाग की ड्रेनेज...

शासन को भेजे जाने हेतु कुमाऊँ आयुक्त ने सिंचाई विभाग की ड्रेनेज डीपीआर की समीक्षा की

0

शासन को भेजे जाने हेतु कुमाऊँ आयुक्त ने सिंचाई विभाग की ड्रेनेज डीपीआर की समीक्षा की

सहसंपादक हरीश भाकुनी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वर्ष 2047 को ध्यान में रखकर तैयार हुई योजना, सभी नगरों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सिंचाई विभाग द्वारा नैनीताल व उधमसिंह नगर जिले के शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर)की समीक्षा की, ताकि शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके।

बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि *सभी नगरों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।* डीपीआर तैयार करने में क्षेत्र में *विगत वर्षों में हुई अधिकतम वर्षा के आंकड़ों को आधार* बनाया गया है तथा *वर्ष 2047 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए* दीर्घकालिक योजना बनाई गई है, जिससे भविष्य में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

नगरवार बनाई गई डीपीआर के अनुसार

**खटीमा नगर** हेतु ₹313.45 करोड़ जलभराव के स्थायी समाधान हेतु सम्पूर्ण ड्रेनेज सिस्टम, नई नालियों का निर्माण हेतु योजना बनाई गई है इसी प्रकार *सितारगंज नगर** हेतु ₹155.05 करोड़ जल निकासी हेतु ड्रेनेज नेटवर्क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण

**रुद्रपुर नगर निगम** हेतु ₹441.79 करोड़ जलभराव व जल निकासी हेतु व्यापक ड्रेनेज प्लान सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसी प्रकार

**काशीपुर नगर निगम** क्षेत्र हेतु ₹220.98 करोड़ ड्रेनेज व्यवस्था का निर्माण एवं नालों का चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त *गदरपुर** के विजय नगर, श्रीरामपुर, गायत्री नगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों की जल निकासी हेतु ₹7.58 करोड़ की डीपीआर तथा *हल्द्वानी नगर निगम* क्षेत्र अंतर्गत जल निकासी, ड्रैनेज व्यवस्था हेतु ₹430.23 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी के साथ *रामनगर क्षेत्र* हेतु ₹17.36 करोड़ का प्रस्ताव क्षेत्र में चिह्नित जलभराव क्षेत्र के समाधान हेतु तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त *मालधनचौड़** क्षेत्र के 7 गांवों में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु भी योजना तैयार की गई है।

विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि *कुछ नगरों में जल निकासी हेतु पंप हाउस निर्माण व नए नालों का निर्माण व पुरानों का सुधारीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं* ताकि निचले क्षेत्रों से पानी की निकासी सुनिश्चित हो सके।

कुमाऊँ आयुक्त ने अवगत कराया कि सभी डीपीआर का तकनीकी परीक्षण कर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप इन प्रस्तावों को शीघ्रता से शासन में भेजा जा रहा है। कुमाऊं आयुक्त द्वारा बैठक में इन सभी नगरों की डीपीआर का भली भांति परीक्षण किया गया।

बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्ष 2047 तक की जरूरतों को देखते हुए यह योजना बनाई गई है। जिसके निर्माण से आमजन को जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।

बैठक में मुख्य अभियंता सिंचाई, संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई नैनीताल महेश खरे उधम सिंह नगर पीके दीक्षित नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा रुद्रपुर शिप्रा जोशी काशीपुर रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version