Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomePolticalशाही थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, चार...

शाही थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, चार घायल, एक की हालत गंभी

शाही थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, चार घायल, एक की हालत गंभी

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली। जनपद के शाही थाना क्षेत्र के बसई गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक ने आगे चल रहे एक ई-रिक्शा को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और कार तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराई।

घटना में घायल लोगों की पहचान कैफ, अरमान, मुकीम और अरहान, सभी दुनका गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों कार से शीशगढ़ की ओर जा रहे थे। बसई गांव के पास यह हादसा घटित हुआ।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में कैफ की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी तीनों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments