Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeBareillyआकाशवाणी रामपुर की संगीत संध्या में गूंजे लोकगीत, ग़ज़ल और सूफी रंग,...

आकाशवाणी रामपुर की संगीत संध्या में गूंजे लोकगीत, ग़ज़ल और सूफी रंग, कलाकारों व अधिकारियों का हुआ सम्मान

आकाशवाणी रामपुर की संगीत संध्या में गूंजे लोकगीत, ग़ज़ल और सूफी रंग, कलाकारों व अधिकारियों का हुआ सम्मान रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। आकाशवाणी रामपुर द्वारा आयोजित संगीतमय “सुरीली महफिल” कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों और श्रोताओं का उत्साह देखने लायक रहा। रेडियो और आकाशवाणी से जुड़े लोगों के प्रति श्रोताओं का लगाव इस आयोजन में खुलकर नजर आया। कार्यक्रम में लोकगीत, भजन, ग़ज़ल और सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को सुरमयी बना दिया और उपस्थित लोगों ने कलाकारों का तालियों से स्वागत किया।
इस संगीत संध्या में दूर-दराज से आए श्रोताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिंधौली मीरगंज बरेली के जीशान वारसी और करूला मुरादाबाद के अय्यूब खान ने आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलाकारों, उद्घोषकों और अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एकता क्लब सिंधौली के इमरान शेख समेत कई श्रोताओं की उपस्थिति विशेष रही।
कार्यक्रम के दौरान ड्रामा कलाकार देवेन्द्र रावत, संजय कुमार, मोहम्मद परवेज, हरीश कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, अमृता सिंह, मुनव्वर जहां, रोचना मिश्रा और नीतू त्रिपाठी सहित कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं आकाशवाणी रामपुर के सहायक निदेशक कार्यक्रम राजीव सक्सेना, कार्यक्रम प्रमुख विक्रांत चौधरी, पूर्व सहायक निदेशक कार्यक्रम मनदीप कौर, वरिष्ठ उद्घोषक असीम सक्सेना और कार्यक्रम अधिशासी अवधेश गौतम को भी सम्मान देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीत और सम्मान से सजी इस शाम ने श्रोताओं और कलाकारों के बीच पुराने रिश्तों को और मजबूत कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments