शेरगढ़ तेजाब कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
छत के रास्ते घर में घुसकर परिवार पर फेंका था तेजाब, पुलिस पर भी की फायरिंग
रिपोर्ट राजेश सिंह
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तेजाब कांड के मुख्य आरोपी उमेश कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि तेजाब हमले का आरोपी उमेश कश्यप शेरगढ़ बाईपास के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें उमेश कश्यप के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
16 मई की रात परिवार पर किया था जानलेवा हमला
बताया जा रहा है कि 16 मई की रात उमेश कश्यप छत के रास्ते एक घर में घुस गया था। वहां सो रहे परिवार के लोगों पर उसने तेजाब फेंक दिया। इस हमले में महिला, पुरुष और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं।
घायल सिपाही का भी चल रहा इलाज
मुठभेड़ के दौरान आरोपी की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।
हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा
मीरगंज क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी उमेश कश्यप के खिलाफ हत्या के प्रयास, तेजाब हमला, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले में फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा


