Friday, July 31, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshशाही में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी...

शाही में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

शाही में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शाही कस्बे में हुई करीब 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में एक सुनार को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, टीम रात में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल इमरान अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।

रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तमंचे और करीब तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने शाही कस्बे में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी का बाकी माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments