Home Uttar Pradesh शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर श्रद्धांजलि, समाज सेवा और भाईचारे के उनके...

शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर श्रद्धांजलि, समाज सेवा और भाईचारे के उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान

0

शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर श्रद्धांजलि, समाज सेवा और भाईचारे के उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। महान समाजसेवी बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का जीवन समाज सेवा, आपसी भाईचारे और समानता के मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे। आज आवश्यकता है कि हम सब उनके विचारों को अपनाते हुए सामाजिक न्याय, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलें।

अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनके विचार समाज को जागरूक करने और नई दिशा देने का काम करते रहेंगे।

पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और गरीब-वंचित लोगों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की। आज के दौर में जब समाज को विभाजित करने की कोशिशें हो रही हैं, तब ऐसे महापुरुषों के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, संविधान के मूल्यों और पीडीए समाज की एकता को मजबूत करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, गंगा सिंह यादव, हरवंश यादव, शरीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version