Home Uttar Pradesh शिव विवाह अवसर पर जरूरतमंद कन्या को मिला सहारा, इनर व्हील क्लब...

शिव विवाह अवसर पर जरूरतमंद कन्या को मिला सहारा, इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की सराहनीय पहल

0

शिव विवाह अवसर पर जरूरतमंद कन्या को मिला सहारा, इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की सराहनीय पहल

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शिव विवाह के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद कन्या को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री भेंट की। क्लब की ओर से कन्या को कपड़े, बर्तन, गहने, मेकअप का सामान, पर्स, राशन सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं, ताकि उसके नए जीवन की शुरुआत सुगमता और सम्मान के साथ हो सके।

इस पुनीत कार्य में क्लब की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह अपने परिवार में सदैव सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रहे।

कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना सहित सीमा, रीना, शिखा, राखी, किरण, ऋचा, अंजलि, ज्योति, झरना, नीरू, शिवानी, अंजू भारद्वाज, रेखा, इंदु सेठी, अर्चना और सौंदर्य उपस्थित रहीं। सदस्याओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही सच्ची सेवा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version