Home Poltical सदर (कैन्ट) मैथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से सम्पन्न हुई क्रिसमस की विशेष...

सदर (कैन्ट) मैथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से सम्पन्न हुई क्रिसमस की विशेष आराधना

0
Oplus_0

 

सदर (कैन्ट) मैथोडिस्ट चर्च में धूमधाम से सम्पन्न हुई क्रिसमस की विशेष आराधना

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।सदर (कैन्ट) स्थित मैथोडिस्ट चर्च में आज क्रिसमस पर्व की विशेष आराधना बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चर्च परिसर में सैकड़ों की संख्या में आराधक उपस्थित रहे और प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को प्रेम, भक्ति और आनंद के साथ मनाया गया।

विशेष आराधना के दौरान उपस्थित आराधकों को संदेश देते हुए रेव्ह. संजीव एस. मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह समस्त मानवता को उद्धार देने के लिए ही इस संसार में आए थे। उन्होंने कहा कि हमें अपना जीवन प्रभु यीशु के समान प्रेम, करुणा और उनकी शिक्षाओं पर केन्द्रित रखना चाहिए तथा अपने दिल की चरनी में प्रभु यीशु को स्थान देकर सच्चे उद्धार का मार्ग अपनाना चाहिए।

रेव्ह. संजीव एस. मसीह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बड़े दिन से चार रविवार पहले ऐडवेंन्ट सीज़न की शुरुआत होती है, जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म की तैयारी और प्रतीक्षा का समय होता है। इस अवधि में सदर मैथोडिस्ट चर्च में सन्डे स्कूल, डब्लु.एस.सी.एस., एम.वाई.एफ., व्हाइट गिफ्ट सन्डे तथा मोमबत्तियों की मद्धिम रोशनी में क्रिसमस कैरल्स के माध्यम से विशेष आराधनाएं आयोजित की गईं।

आज की क्रिसमस विशेष आराधना का संचालन स्वयं रेव्ह. संजीव एस. मसीह ने किया और सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवाओं ने प्रेज़ एंड वर्शिप में सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि अर्पित पॉल द्वारा प्रस्तुत विशेष गीत ने आराधना को और भी भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर पास्ट्रेट कॉन्फ्रेंस और पास्ट्रेट कमेटी के सभी सदस्यों के साथ-साथ श्रीमती शीना मसीह, विलियम दिलावर, फिरोज़ रूस्तम, पंकज सिंह, रोहित मैसी, सुरेंदर, ऑलिवर हरमन और सुमित मैसी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। चर्च परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक उल्लास और आपसी प्रेम का वातावरण बना रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version