Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeBareillyसपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, बोले— “अब संगठन...

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, बोले— “अब संगठन में लौट रहा सम्मान और जोश”

सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता, बोले— “अब संगठन में लौट रहा सम्मान और जोश”

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद लगातार सम्मान समारोहों का दौर जारी है। इसी क्रम में महानगर स्थित आवास पर पूर्व जिलाध्यक्ष सपा सैनिक प्रकोष्ठ सूबेदार मेजर राकेश कुमार यादव द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत”

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता गुटबाजी से परेशान थे और संगठन में सम्मान की कमी महसूस कर रहे थे। लेकिन शुभलेश यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि पार्टी की जीत का आधार हमेशा जमीनी कार्यकर्ता होता है और अब हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

पीडीए चौपालों के जरिए जनता तक पहुंचने की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सरकारों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए गली-मोहल्लों में “पीडीए चौपाल” आयोजित की जाएंगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर समाजवादी सरकारों के दौरान हुए विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की जानकारी देंगे।

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का सुझाव

पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों और जातियों के नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर महीने पार्टी कार्यालय में बैठक कर नए कार्यकर्ताओं की औपचारिक जॉइनिंग कराई जाए, ताकि संगठन का विस्तार तेजी से हो सके।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम में कई नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता को केवल सपने दिखाने का काम कर रही है, जबकि समाजवादी विचारधारा ने हमेशा सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों और आम जनता के हित में काम किया है।

ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, रविंद्र यादव, अशोक यादव, ओमपाल यादव, हृदेश यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, ई. रजनीश यादव, नागेंद्र यादव, कैप्टन राजवीर सिंह, पी.पी. सिंह, सिमपाल कनौजिया, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, रामजीत यादव, मुकेश सक्सेना, एम.ए. खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments