Home Uncategorized सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

0

सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

जीतते ही पुरानी पेंशन बहाली को बताया पहली प्राथमिकता एसआईआर को लेकर भाजपा पर बरसे दानिश अख्तर, बोले– शिक्षकों का शोषण बंद होना चाहिए

बरेली–मुरादाबाद शिक्षक खंड से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर का रविवार को सपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं से लदे दानिश अख्तर का जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप सहित अन्य नेताओं ने गर्मजोशी से सम्मान किया।

मीडिया से बातचीत में हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षकों से उनका वर्षों पुराना और मजबूत संबंध है, जिसका सकारात्मक असर उन्हें चुनाव में मिल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली होगी। उन्होंने याद दिलाया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

एसआईआर को लेकर दानिश अख्तर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव डाल रही है और एसआईआर जैसे आदेशों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि सपा हमेशा शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।

उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से है, लेकिन कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के व्यापक समर्थन के चलते वे बड़ी जीत दर्ज करेंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, शमीम सुल्तानी, शुभलेश यादव, हैदर अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version