Home Uttar Pradesh समाज कल्याण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा...

समाज कल्याण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

0

समाज कल्याण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। जनपद के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद अंतर्गत स्थित समाज कल्याण इंटर कॉलेज, सैदपुर कनी भोलापुर में स्थापित बोर्ड परीक्षा केंद्र का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण कक्ष, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, उपस्थिति पंजिका, परीक्षार्थियों की बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा स्वच्छता और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की गरिमा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version