Home Uttar Pradesh सहारनपुर में बारिश का कहर: कब्रिस्तान में मिट्टी धंसी, कई कब्रें टूटीं,...

सहारनपुर में बारिश का कहर: कब्रिस्तान में मिट्टी धंसी, कई कब्रें टूटीं, पानी के बहाव में बाहर आए शव

0

सहारनपुर में बारिश का कहर: कब्रिस्तान में मिट्टी धंसी, कई कब्रें टूटीं, पानी के बहाव में बाहर आए शव

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

सहारनपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ कब्रिस्तानों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है। देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सैय्यद माजरा गांव के कब्रिस्तान में तेज बारिश और पानी के तेज बहाव से कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। मिट्टी के कटाव के कारण कुछ कब्रें धंस गईं और उनमें दफन शव बाहर आ गए, जिनमें से कुछ पानी के बहाव में बहते हुए भी दिखाई दिए।

घटना सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से कब्रिस्तान की जमीन कमजोर हो गई, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने, क्षतिग्रस्त कब्रों की मरम्मत कराने और प्रभावित शवों को धार्मिक परंपराओं के अनुसार दोबारा दफनाने की मांग की है।

बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव, सड़क कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और राहत कार्यों में जुटी टीमों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कब्रिस्तान की इस घटना ने लोगों को भावुक और चिंतित कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version