सांसद विधायक खेल स्पर्धा में टीएसएच के जूडो खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संपादक /धीरेंद्र सिंह धीरू
कानपुर नगर: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद कानपुर नगर द्वारा आयोजित सीसामऊ विधानसभा अंतर्गत सांसद–विधायक खेल स्पर्धा में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु व भार वर्गों में टीएसएच के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए। सब-जूनियर बालिका वर्ग में अविका (32 किग्रा), गौरी (36 किग्रा), अनुभवी (40 किग्रा) और ऋतिक (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सौरभ (30 किग्रा) तथा सब-जूनियर/जूनियर वर्ग में प्रियांशु यादव (73 किग्रा) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा सब-जूनियर बालिका वर्ग में संजना (28 किग्रा), बालक वर्ग में रुद्रांश गौतम (30 किग्रा), अक्षत (35 किग्रा), सुधांशु यादव (45 किग्रा), जूनियर बालिका वर्ग में हिमांशी (52 किग्रा) और बालक वर्ग में वीर (66 किग्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर बालिका वर्ग में अवनी (40 किग्रा), प्रियंका (40 किग्रा), जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का चंद्र (44 किग्रा), शिफा अंजुम (52 किग्रा), सब-जूनियर बालक वर्ग में हसन (30 किग्रा), मोहम्मद अरहम (30 किग्रा), सिद्धार्थ गौतम (35 किग्रा), देवेश (40 किग्रा) तथा जूनियर बालक वर्ग में वरुण कुमार (60 किग्रा) और सुधांशु पांडे (66 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
द स्पोर्ट्स हब के डायरेक्टर ऑपरेशंस पी.के. श्रीवास्तव एवं कोच सूरज थापा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीएसएच में बच्चों को वैज्ञानिक पद्धति, तकनीकी दक्षता, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर आधारित गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका परिणाम लगातार प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।