Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीडीओ देवयानी यादव का अचानक निरीक्षण, ट्रांजिट हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर...

सीडीओ देवयानी यादव का अचानक निरीक्षण, ट्रांजिट हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

सीडीओ देवयानी यादव का अचानक निरीक्षण, ट्रांजिट हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली।जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, गोपालपुर (भोजीपुरा) में बने ट्रांजिट हॉस्टल का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव ने अचानक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, आवश्यक व्यवस्थाओं और अधूरे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

इस मौके पर हस्तांतरण समिति के अधिकारियों के साथ सिड्को, लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग और विद्युत वितरण खंड-प्रथम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सीडीओ ने सभी विभागों से निर्माण कार्य और सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली और जहां कमी मिली, उसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान देवयानी यादव ने ट्रांजिट हॉस्टल में बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हॉस्टल के हस्तांतरण से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि उपयोग के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

सीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments