Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeBareillyसीडीओ देवयानी यादव ने नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल रायपुर हंस का किया निरीक्षण,...

सीडीओ देवयानी यादव ने नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल रायपुर हंस का किया निरीक्षण, कमियां दूर कर जल्द हस्तांतरण के दिए निर्देश

सीडीओ देवयानी यादव ने नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल रायपुर हंस का किया निरीक्षण, कमियां दूर कर जल्द हस्तांतरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवयानी यादव ने 10 जुलाई को समग्र शिक्षा (माध्यमिक) योजना के अंतर्गत विकासखंड फरीदपुर स्थित नवनिर्मित राजकीय हाईस्कूल रायपुर हंस के विद्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान भवन हस्तांतरण समिति के साथ विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पूर्णता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन में पाई गई कमियों और अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय), बरेली के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन के हस्तांतरण से पहले सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए तथा शेष निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि विद्यालय का भवन पूरी तरह मानकों के अनुरूप तैयार होकर शिक्षा विभाग को सौंपा जा सके।

निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), सिंचाई विभाग तथा विद्युत वितरण खंड-1, बरेली के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भवन से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद ही विद्यालय भवन का हस्तांतरण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments