Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीबीगंज की कैंफर स्टेट कॉलोनी में सिपाही की संदिग्ध मौत, हत्या या...

सीबीगंज की कैंफर स्टेट कॉलोनी में सिपाही की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

सीबीगंज की कैंफर स्टेट कॉलोनी में सिपाही की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की कैंफर स्टेट कॉलोनी में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनोज मौर्य के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अमरोहा जनपद में तैनात थे और हाल ही में उनका तबादला मुरादाबाद हुआ था।

परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना सबसे पहले पत्नी ज्योति द्वारा दी गई, जिन्होंने हार्ट अटैक से मौत की बात कही। हालांकि जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की स्थिति संदिग्ध लगी। गले पर कसाव के निशान और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

दूसरी ओर पत्नी का दावा है कि मनोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की स्थानीय टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक ने हाल ही में कॉलोनी में नया मकान बनवाया था और घर में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। शनिवार को उन्हें मुरादाबाद में नई तैनाती पर ज्वाइन करना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments