Monday, June 8, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshस्मार्ट सिटी में बड़ा हादसा: सेटेलाइट के खुले नाले में गिरा युवक,...

स्मार्ट सिटी में बड़ा हादसा: सेटेलाइट के खुले नाले में गिरा युवक, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

स्मार्ट सिटी में बड़ा हादसा: सेटेलाइट के खुले नाले में गिरा युवक, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। शहर के सेटेलाइट बस अड्डे के पास खुले पड़े नाले में गिरने से एक अज्ञात युवक लापता हो गया। घटना मंगलवार रात की है, जिसके बाद से पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9:30 बजे युवक सड़क किनारे चलते समय अचानक नाले में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया, जिन्होंने रातभर नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया।

बुधवार सुबह रेस्क्यू को तेज करते हुए भारी मशीनों की मदद से नाले के स्लैब तोड़े गए और पानी निकालने का काम शुरू किया गया, ताकि अंदर तक पहुंच बनाकर युवक की तलाश की जा सके।

सीसीटीवी फुटेज में युवक को नाले में गिरते हुए देखा गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि युवक संभवतः नशे की हालत में था, जिसके कारण वह खुले नाले को देख नहीं पाया।

स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सफाई के दौरान नाले के स्लैब हटाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments