Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandहाईटेंशन लाइन पर चढ़ा नशे में धुत युवक, फायर ब्रिगेड और विद्युत...

हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा नशे में धुत युवक, फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग ने बचाई जान

हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा नशे में धुत युवक, फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग ने बचाई जान

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

औरैया।

फफूंद थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गया। युवक काफी देर तक टावर पर चढ़ा रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवक परिजनों से नाराज होकर यह खतरनाक कदम उठाया था।

घटना की सूचना मिलते ही फफूंद थाना प्रभारी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड पाता प्लांट की फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की इलेक्ट्रिक टीम को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

रेस्क्यू के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिवियापुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की तत्परता और फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments