होली पर उपजा प्रेस क्लब में सजेगा महामूर्ख सम्मेलन, बैठक में बनी आयोजन की रूपरेखा
रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से होली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले परंपरागत महामूर्ख सम्मेलन की रूपरेखा तय कर ली गई है। यह आयोजन 27 फरवरी को उपजा प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा। संस्था के संस्थापक स्वर्गीय जे.सी. पालीवाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सम्मेलन को भव्य रूप दिया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में संस्था अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कार्यक्रम संयोजक अंकुर किशोर सक्सेना, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत एवं कवयित्री/संचालिका उन्नति शर्मा का सामूहिक सम्मान किया।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज अली ने गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं महासचिव सुनील धवन ने कहा कि संस्था आगे भी सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से शहर को बेहतरीन आयोजन देती रहेगी।
बैठक में भूपेंद्र नाथ वर्मा, रोहित राकेश, प्रदीप मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, हरजीत कौर, दिलशाद, मेराज, अमित कक्कड़, प्रमोद उपाध्याय, सुबोध शुक्ला सहित अनेक सदस्य मौजूद
