Sunday, August 2, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshहोली से पहले बरेली में ट्रैफिक का सख्त प्लान

होली से पहले बरेली में ट्रैफिक का सख्त प्लान

होली से पहले बरेली में ट्रैफिक का सख्त प्लान

भारी वाहनों पर 37 घंटे की रोक, प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली। रंगों के त्योहार को शांतिपूर्ण और जाम मुक्त बनाने के लिए बरेली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार सुबह 10 बजे से गुरुवार रात 11 बजे तक शहर की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय त्योहार के दौरान भीड़ और अव्यवस्था से बचाव के मद्देनज़र लिया गया है।

अकमल खान, एसपी ट्रैफिक ने बताया कि डायवर्जन अवधि में एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी जाएगी, लेकिन ट्रक, डंपर और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री

परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर सख्ती से चेकिंग की जाएगी।

बदायूं रूट के लिए विशेष डायवर्जन

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन एवं रोडवेज बसें यदि बदायूं की ओर जाएंगी तो उन्हें झुमका तिराहा से बड़ा बाइपास होते हुए नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा मार्ग से होकर गुजरना होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें और सहयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments