Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedSSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में लालकुआं पुलिस को...

SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नैनीताल में कानून का राज, अपराधियों का इलाज—गिरफ्तारी और जेल- SSP मंजुनाथ टीसी।      सहसंपादक हरीश भाकुनी                                          दिन में करते थे रेकी, रात में तोड़ते थे दुकानों के ताले, लालकुआं पुलिस ने 7 चोरी के मामलों का किया पर्दाफाश

लाखो की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

*एक साथ लालकुआं सहित काठगोदाम व मुखानी के 07 दुकानों की चोरी मामलों का खुलासा, शातिर हिस्ट्रीशीटर पिद्दा व साथी गिरफ्तार, दर्ज हैं 45 मुकदमे*

₹2.28 लाख से अधिक की नकदी, चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन* में अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी/लालकुआं तथा श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व* में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए *शातिर हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिट्ठा एवं उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार* किया है।

दिनांक 24.05.26, 09.06.26, 15.06.26 को कोतवाली लालकुंआ क्षेत्र में *अज्ञात चोरो द्वारा देर रात बंद दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अन्जाम* दिया गया।

मामलों की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को उपरोक्त चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा चोरी की सम्पत्ति बरामदगी* के सख्त निर्देश दिये गये। जिस आदेश के क्रम में चोरी का त्वरित अनावरण करने हेतु टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन सुरागरसी एवं पतारसी की गई, जिसके फलस्वरूप *दि0 26.06 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।*

चोरी की घटनाओं का खुलासा एवं बरामदगी-

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों से पूछताछ में *कोतवाली लालकुआं के 04, मुखानी के 02 तथा काठगोदाम के 01 चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण हुआ।*

इनमें दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने तथा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं शामिल हैं।

बरामदगी-

1- कुल ₹2,28,200 की चोरी की नकदी बरामद

2- चोरी की 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04L-3095) बरामद

3- चोरी के पैसों से खरीदा गया Vivo मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹16,000) बरामद।

 

थाना कोतवाली लालकुआ से सम्बन्धित बरामदगी का विवरण:-

1. मु०अ०सं०- 95/2026 धारा 305(क)/331 (4) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि- 1000.00 रुपये

2. मु०अ०सं०- 96/2026 धारा 305 (क)/331(4) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि – 2500.00 रुपये

3. मु०अ०सं० -97/2026 धारा 305 (क)/331 (4) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि – 3000.00 रुपये

4. मु०अ०सं०- 98/2026 धारा 305 (क)/331 (4) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि – 1500.00 रुपये

थाना मुखानी से सम्बन्धित अपराधों में बरामदगी का विवरण:-

1. मु०अ०सं० -92/2026 धारा 305 (क) / 331 (4) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि – 20200.00 रुपये व वीवो मोबाईल फोन कीमती 16000 रुपये।

2. मुकदमा अपराध संख्या-93/2026 धारा 303(2)/317 (2) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि-01 अदद मोटर साईकिल संख्या-UK04L-3095 स्पलेण्डर मोटर साईकिल

थाना काठगोदाम से सम्वन्धित अपराधों में बरामदगी का विवरण:-

01. मु०अ०सं० -96/2026 धारा 305 (क)/331(4)/317(2) BNS से सम्बन्धित चोरी धनराशि-200000.00 (दो लाख रुपये मात्र) बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-

1. प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा पुत्र स्व० बची राम निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड कोतवाली लालकुआ जिला नैनीताल उम्र 34 वर्ष।

2. राजू बहादुर पुत्र जंग बहादुर निवासी फोरेस्ट कम्पाण्ड बजरी कम्पनी लालकुआ जिला नैनीताल उम्र-22 वर्ष।

गिरफ्तारी / बरामदगी टीम-

1. उप निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी प्रभारी चौकी हल्दुचौड

2. कानि0 कुबेर सिंह- चौकी हल्दुचौड

3. कानि0 मनीष शर्मा- कोतवाली लालकुआ

4. कानि0 राजेश कुमार कोतवाली लालकुआ

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500/ रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

*अभियुक्तों अपराध करने का तरीका का तरीका-*

मुख्य अभियुक्त प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिट्ठा, जो थाना लालकुआं का हिस्ट्रीशीटर है, रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश करता था और गल्लों से नकदी चोरी करता था। उसका साथी राजू बहादुर आसपास निगरानी रखता था तथा आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता था। चोरी की रकम को दोनों नशे एवं अन्य खर्चों में उड़ा देते थे तथा उनका कोई स्थायी निवास नहीं था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-

उपरोक्त अभियोगों के अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व निम्नलिखित अभियोग दर्ज हैं-

1- मुख्य अभियुक्त प्रमोद कुमार आर्य उर्फ पिट्ठा एक शातिर हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लालकुंआ, हल्द्वानी, मुखानी व काठगोदाम में चोरी, नकबजनी, लूट की तैयारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित *अब तक कुल 32 अभियोग दर्ज हैं।*

2- इसके साथी राजू बहादुर के विरू़द्ध भी लालकुंआ में अब तक *कुल 13 अभियोग दर्ज हैं।*

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments