Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradesh1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार — जुए के...

1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार — जुए के फड़ से सात और दबोचे गए

 

1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार — जुए के फड़ से सात और दबोचे गए

रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसओजी और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कीटनाशक की दुकान की आड़ में चल रही अफीम की सप्लाई का पर्दाफाश किया है। सिरौली थाना क्षेत्र में रविवार शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसओजी और सिरौली थाना पुलिस को क्षेत्र में अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और लभारी निवासी देवेंद्र से अफीम का सौदा तय किया। तय योजना के अनुसार अफीम की डिलीवरी गुलड़िया स्थित रुखाड़ा निवासी सुनील पाल की कीटनाशक की दुकान पर होनी थी।

जैसे ही देवेंद्र अफीम लेकर दुकान की ओर बढ़ा, पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। घबराकर देवेंद्र दुकान के भीतर घुस गया, लेकिन पीछा कर रही बड़गांव चौकी पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद कर ली गई।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दुकान संचालक सुनील पाल पैरों से दिव्यांग है, इसके बावजूद उसके माध्यम से अफीम की सप्लाई कराई जा रही थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद अफीम आंवला क्षेत्र के गांव गिरंधपुर निवासी गुड्डू और पप्पू लेकर आए थे, जो कैरियर के रूप में काम कर रहे थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है। नशे और अपराध के खिलाफ यह कार्रवाई जिले में पुलिस की सख्ती का संकेत मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments