30 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी बरेली–बांदीकुई पैसेंजर, अमृत भारत एक्सप्रेस की भी सौगात

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

30 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी बरेली–बांदीकुई पैसेंजर, अमृत भारत एक्सप्रेस की भी सौगात

संपादक/धीरेंद्र सिंह (धीरू)

बरेली।

कोरोना काल के दौरान बंद की गई बरेली से बांदीकुई तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन एक बार फिर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण ट्रेन के पुनः संचालन को मंजूरी दे दी है। यह पैसेंजर ट्रेन 30 जनवरी 2026 से बरेली स्टेशन से बांदीकुई के लिए पुनः संचालित होगी।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि वर्ष 2020–21 में कोरोना महामारी के कारण देशभर में कई यात्री ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इसी क्रम में बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन भी बंद कर दी गई थी। यह ट्रेन मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहराव करती थी, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को काफी लाभ मिलता था। लंबे समय से इसकी पुनः शुरुआत की मांग की जा रही थी।

रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन के पुनः संचालन के निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया गया। बताया गया कि एक-दो दिन में इस ट्रेन की समय-सारणी भी जारी कर दी जाएगी। यह पैसेंजर ट्रेन पहले की तरह चंदौसी और अलीगढ़ मार्ग से होते हुए सभी स्टेशनों पर रुकेगी।

बरेली को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

बरेली को रेलवे की एक और बड़ी सौगात मिली है। यहां से होकर अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है, जो हावड़ा–आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी।

गाड़ी संख्या 13065 अमृत भारत एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026 से प्रत्येक गुरुवार रात 23:10 बजे हावड़ा से रवाना होगी। यह शुक्रवार को 20:58 से 21:00 बजे तक बरेली स्टेशन पर रुकेगी और 02:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 13066 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जनवरी 2026 से प्रत्येक शनिवार सुबह 05:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उसी दिन 10:36 से 10:38 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन रविवार सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

बरेली क्षेत्र में रेलवे के बड़े विकास कार्य

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भारतीय रेल तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में बरेली क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं और कई प्रस्तावित हैं।

प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

बरेली स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण (प्रस्तावित)

सीबीगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (प्रस्तावित)

श्मशान भूमि के पास समपार फाटक संख्या 359/बी पर लिमिटेड हाईट सबवे (अंडरपास) का निर्माण जारी

समपार फाटक संख्या 352सी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण, जिससे फरीदपुर, सितारगंज, लौंगपुर, मझवा और बुखारा गांवों को सीधा लाभ मिलेगा

बरेली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 का विस्तार/विकास (प्रस्तावित)

नगरिया सादात स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण

बरेली स्टेशन के पूर्व यार्ड में दो अंडरपास

रेल फाटक संख्या 372सी और परसाखेड़ा स्टेशन पर अंडरपास

भिटौरा स्टेशन के फाटक संख्या 371सी पर फ्लाईओवर (प्रस्तावित)

इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी तथा आम जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई