Home Bareilly 30 दिन बाद खुला चौपुला पुल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता...

30 दिन बाद खुला चौपुला पुल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

0

30 दिन बाद खुला चौपुला पुल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। बदायूं रोड स्थित चौपुला पुल के मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार सुबह कैंट विधायक Sanjeev Agarwal ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर पुल को आम जनता के लिए खोल दिया। पुल के शुरू होने से मणिनाथ, सुभाष नगर, बदायूं रोड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

करीब 30 दिनों तक मरम्मत कार्य के चलते पुल पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह लगभग 9 बजे विधायक संजीव अग्रवाल अपने वार्ड पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पुल के चालू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही सुगम होगी और लंबे समय से हो रही असुविधा समाप्त होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

पुल खुलने के साथ ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने भी पुल के पुनः संचालन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए राहत भरा कदम बताया। प्रशासन ने यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक सफर करने की अपील की

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version