7वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में रिवर डेल्स स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
संपादक/ धीरेंद्र सिंह
कानपुर/शोटोकन कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 7वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप–2025 का आयोजन 20 व 21 दिसंबर को विष्णुपुरी, कानपुर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित सिटी/वर्ल्ड स्तर की प्रतियोगिता में कानपुर के आजाद नगर स्थित रिवर डेल्स स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में रिवर डेल्स स्कूल की छात्रा सृष्टि शुक्ला ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। वहीं, सुश्री नीति यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विमल श्रीवास्तव एवं कराटे कोच श्री सूरज थापा सहित समस्त शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
